Tuesday, July 14, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

World

जापान में नियमों को नजरअंदाज कर बनी मस्जिद, पाकिस्तान की किरकिरी ...

June 3, 2026 Source: News Katha

जापान में नियमों को नजरअंदाज कर बनी मस्जिद, पाकिस्तान की किरकिरी ...
जापान के साइतामा प्रांत के कावागोए शहर में पाकिस्तानी समुदाय द्वारा निर्मित एक मस्जिद कानूनी विवादों में घिर गई है। यह मस्जिद अप्रैल 2026 में बनाई गई थी और इसके उद्घाटन समारोह में जापान में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हमीद भी शामिल हुए थे। हालांकि अब सामने आया है कि मस्जिद का निर्माण स्थानीय प्रशासन से आवश्यक अनुमति लिए बिना किया गया था। कावागोए सिटी प्रशासन के अनुसार जिस क्षेत्र में मस्जिद बनाई गई है, वह "अर्बन डेवलपमेंट कंट्रोल एरिया" के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने के लिए विशेष सरकारी अनुमति आवश्यक होती है। प्रशासन का कहना है कि मस्जिद निर्माण के लिए ऐसी कोई अनुमति प्राप्त नहीं की गई, इसलिए यह निर्माण जापानी कानूनों का उल्लंघन माना जा रहा है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और मस्जिद को ध्वस्त किए जाने की संभावना भी जताई है। इस विवाद ने जापान में रहने वाले पाकिस्तानी समुदाय के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है। विवाद बढ़ने पर टोक्यो स्थित पाकिस्तान दूतावास ने भी इस परियोजना से दूरी बना ली है। दूतावास ने 1 जून को जारी एक बयान में कहा कि जापान में रहने वाले सभी पाकिस्तानियों को स्थानीय कानूनों और नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस निर्माण परियोजना का हिस्सा नहीं है। फिलहाल यह मस्जिद कानूनी जांच के दायरे में है और प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यदि आवश्यक अनुमतियों की कमी साबित होती है, तो मस्जिद को हटाने की कार्रवाई की जा सकती है।