Sunday, July 12, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

India

ठाणे की जांच पहुंची तेलंगाना, करोड़ों की मेफेड्रोन फैक्ट्री पकड़ी गई ...

June 3, 2026 Source: News Katha

ठाणे की जांच पहुंची तेलंगाना, करोड़ों की मेफेड्रोन फैक्ट्री पकड़ी गई ...
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से शुरू हुई जांच ने तेलंगाना में चल रही एक बड़ी अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा किया है। मीरा-भाईंदर और वसई-विरार पुलिस की संयुक्त टीम ने तेलंगाना के जहीराबाद क्षेत्र में छापेमारी कर करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ, रसायन और ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। मामले की शुरुआत 4 अप्रैल को मीरा रोड के नयानगर इलाके में हुई, जहां पुलिस ने फिरदौस अरबाज कुरैशी के घर पर छापा मारकर 1.324 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की थी। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 2.66 करोड़ रुपये आंकी गई। इसके बाद NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ में तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जहीराबाद स्थित एक फार्महाउस में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चलने की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां छापा मारा और 3 किलोग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 2,293 लीटर प्रतिबंधित रसायन, ड्रग्स निर्माण सामग्री और अन्य उपकरण जब्त किए। पुलिस के अनुसार, तेलंगाना में की गई कार्रवाई में करीब 6.22 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया, जबकि पूरे ऑपरेशन में बरामद अवैध सामग्री की कुल कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जांच एजेंसियों को इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह से जुड़े होने के भी संकेत मिले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और ड्रग्स कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।