Saturday, August 8, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

Sports

IND vs AFG Test: भारत की शानदार शुरुआत, गिल-राहुल ने जड़े शतक; पंत और सुदर्शन के अर्धशतक...

June 6, 2026 Source: News Katha

IND vs AFG Test: भारत की शानदार शुरुआत, गिल-राहुल ने जड़े शतक; पंत और सुदर्शन के अर्धशतक...
भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए। कप्तान शुभमन गिल 103 रन और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। उन्हें मोहम्मद सलीम सफी ने आउट किया। सुदर्शन के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों में 100 रन बनाए और अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया। हालांकि शतक के बाद वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 100 रन के स्कोर पर आउट हो गए। राहुल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और तेजी से रन बटोरे। उन्होंने अब्दुल मलिक के एक ओवर में तीन छक्के लगाकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। दूसरी ओर शुभमन गिल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 138 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा किया। दिन का खेल समाप्त होने से पहले ऋषभ पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 121 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन के खेल के बाद भारत मजबूत स्थिति में है और दूसरे दिन टीम की नजर विशाल स्कोर खड़ा करने पर होगी।