India
13 June History : दिल्ली सल्तनत में नई शुरुआत… आज ही जन्मे थे मनिंदर सिंह...
June 13, 2026 Source: News Katha
13 June History : इतिहास के पन्नों में 13 जून कई महत्वपूर्ण घटनाओं और महान हस्तियों की याद दिलाता है। इसी दिन वर्ष 1290 में जलालुद्दीन फिरोजशाह खिलजी दिल्ली के सिंहासन पर बैठे और इसके साथ ही गुलाम वंश का अंत होकर खिलजी वंश की शुरुआत हुई, जिसने अगले तीन दशकों तक शासन किया।
13 जून को विश्व इतिहास में भी कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। 1731 में स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई, जबकि 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। वर्ष 1993 में किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। वहीं, 1997 में दिल्ली के उपहार सिनेमा में लगी भीषण आग में 59 लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए।
भारत की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 2005 में ईरान ने भारत को अगले 25 वर्षों तक एलएनजी निर्यात करने पर सहमति जताई। 2008 में चीन और ताइवान के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने का ऐतिहासिक समझौता हुआ।
आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
13 जून को कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म हुआ। केरल के पहले मुख्यमंत्री ई.एम.एस. नंबूदरीपाद का जन्म 1909 में हुआ था। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिंदर सिंह और विश्व प्रसिद्ध तीरंदाज दीपिका कुमारी का जन्म भी इसी दिन हुआ।
आज हुए प्रमुख निधन
इस दिन कई महान हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा। गजल सम्राट मेहदी हसन का 2012 में निधन हुआ, जबकि हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार ‘मुद्राराक्षस’ के नाम से मशहूर सुभाष चंद्रा का निधन 2016 में हुआ था।