Thursday, June 18, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

World

ट्रंप के बयान ने बना दिया माहौल हल्का, पीएम मोदी भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी...

June 18, 2026 Source: News Katha

ट्रंप के बयान ने बना दिया माहौल हल्का, पीएम मोदी भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी...
फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। करीब एक साल बाद दोनों नेताओं की यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा भी उठाया। बैठक के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बताते हुए कहा कि जब तक वह राष्ट्रपति हैं, तब तक व्हाइट हाउस में मोदी का एक अच्छा दोस्त हमेशा मौजूद रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि पीएम मोदी देखने में किसी फरिश्ते की तरह लगते हैं, लेकिन व्यापार और बातचीत के मामले में उन्हें कभी कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने मोदी को बेहद सख्त और कुशल कारोबारी बताया। ट्रंप की यह बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मुस्कुराते हुए खिलखिलाकर हंस पड़े। दोनों नेताओं के बीच का यह हल्का और दोस्ताना पल चर्चा का विषय बन गया। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले अमेरिका दौरे के बाद से भारत और अमेरिका के संबंधों में नई गति और नई ऊर्जा आई है। दोनों देशों की टीमें लगातार संपर्क में हैं और तय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। वहीं ट्रंप ने भी भारत-अमेरिका संबंधों को बेहद मजबूत बताते हुए कहा कि उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच तथा दोनों देशों के बीच इससे बेहतर और करीबी रिश्ते की कल्पना करना मुश्किल है।