Thursday, June 18, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

World

‘यह ब्राजील का मामला है’, राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप को दी सख्त सलाह...

June 18, 2026 Source: News Katha

‘यह ब्राजील का मामला है’, राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप को दी सख्त सलाह...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने साफ शब्दों में ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अक्टूबर में होने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव देश का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी बाहरी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। लूला का यह बयान ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें उन्होंने ब्राजील सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि देश में राजनीतिक माहौल खतरनाक होता जा रहा है और सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि सरकार बोल्सोनारो परिवार के सदस्यों को निशाना बना रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति लूला ने कहा कि अगर ट्रंप ब्राजील को केवल पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनके परिवार के जरिए समझते हैं, तो वह वास्तव में ब्राजील को नहीं जानते। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्राजील एक संप्रभु राष्ट्र है और उसके लोकतांत्रिक फैसले ब्राजील की जनता और संस्थाएं ही तय करेंगी। हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद बढ़े हैं। ट्रंप प्रशासन ने ब्राजील पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है, वहीं अमेरिका द्वारा दो ड्रग तस्करी गिरोहों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने के फैसले का भी लूला विरोध कर चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो, जिन्हें ट्रंप का करीबी सहयोगी माना जाता है, उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं। इन घटनाओं ने अमेरिका और ब्राजील के रिश्तों में बढ़ते तनाव को और स्पष्ट कर दिया है।