Saturday, June 20, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

World

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया PM मोदी का गुणगान, बोले- महान नेता हैं, लेकिन…

June 20, 2026 Source: News Katha

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया PM मोदी का गुणगान, बोले- महान नेता हैं, लेकिन…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की है। जी7 शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिका लौटने पर दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने मोदी को एक महान नेता बताया और कहा कि वह हमेशा अपने देश के हितों को प्राथमिकता देते हैं। ट्रंप के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी युद्धों से दूर रहने में विश्वास रखते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि दुनिया के किन नेताओं का वह सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं, तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम लिया। उन्होंने कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में कई अच्छे आर्थिक प्रदर्शन किए हैं और मोदी करीब 1.5 अरब लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं, जो अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी है। ट्रंप ने भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार अब पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी और संतुलित हो गया है। ट्रंप ने माना कि पहले भारत को व्यापार में अधिक लाभ मिलता था, लेकिन इसके लिए उन्होंने भारत या प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि यह उस समय के अमेरिकी नेताओं की नीतियों का परिणाम था। इससे पहले फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में मोदी को “फरिश्ते जैसा दिखने वाला” बताते हुए कहा था कि उनकी सरल छवि को कम करके नहीं आंकना चाहिए, क्योंकि वह बातचीत और व्यापारिक मामलों में बेहद सख्त और कुशल नेता हैं। ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कुराते नजर आए।