India
खेती-किसानी को मिली मजबूती, पीएम किसान निधि का वितरण
June 20, 2026 Source: News Katha
नमस्कार, आप देख रहे हैं Live Coverage… आज देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत नई किस्त जारी की जा रही है।
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के किसानों से संवाद करते हुए योजना की नई किस्त सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका को अहम बताया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। आज जारी की गई किस्त से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिला है, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक मजबूती मिलेगी।
छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जहां कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने इस सहायता को समय पर मिलने वाली बड़ी राहत बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती, डिजिटल तकनीक और जल संरक्षण अपनाने की अपील की।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा बनकर उभरी है। ऐसी ही योजनाएं किसानों को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं