Tuesday, June 23, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

India

19 जून को था जन्मदिन, सेलिब्रेशन ट्रिप में हुई केतन अग्रवाल की मौत...

June 23, 2026 Source: News Katha

19 जून को था जन्मदिन, सेलिब्रेशन ट्रिप में हुई केतन अग्रवाल की मौत...
पुणे के लोनावला स्थित ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में हुई युवा कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत ने एक सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। शुरुआत में इसे ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों ने पूरे मामले को हत्या की साजिश में बदल दिया। यह मामला इंदौर के चर्चित ‘सोनम-राजा रघुवंशी’ केस की याद दिला रहा है। पुलिस के अनुसार, पहले माना जा रहा था कि फोटो खिंचवाते समय तेज हवा के कारण संतुलन बिगड़ने से केतन करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिनसे संदेह गहरा गया। सबसे ज्यादा शक केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कुछ करीबियों पर गया। पूछताछ के दौरान सिया गोयल के बयान और घटनाक्रम में कई विरोधाभास पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की। जांच में यह बात सामने आई कि सिया कथित तौर पर किसी अन्य युवक के साथ संबंध में थी। पुलिस का दावा है कि इसी रिश्ते के चलते दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। जांच एजेंसियों को आशंका है कि सुनियोजित तरीके से केतन को लोहागढ़ किले की लगभग 400 फीट गहरी घाटी में धक्का दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में अंतिम निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की गहराई से जांच जारी है। बताया जा रहा है कि 19 जून को सिया गोयल का जन्मदिन था। इसी मौके पर केतन अपनी मंगेतर और दोस्तों के साथ लोहागढ़ किले घूमने गए थे। दोनों की शादी अगले महीने होने वाली थी और परिवार में तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आ गया।