Friday, July 10, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

World

Share Market Update : बाजार में कमजोर शुरुआत, आईटी और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

June 23, 2026 Source: News Katha

Share Market Update : बाजार में कमजोर शुरुआत, आईटी और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली
Share Market Update: मंगलवार, 23 जून को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 542.76 अंक टूटकर 76,551.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 150.55 अंक की गिरावट के साथ 23,952.35 पर पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला। आज के कारोबार में वेदांता के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमोटर समूह द्वारा ब्लॉक डील के जरिए करीब 2,149 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी बेचने के बाद कंपनी का शेयर लगभग 6 फीसदी तक फिसल गया। वैश्विक बाजारों से भी कमजोर संकेत मिले। एशियाई शेयर बाजारों में बिकवाली का माहौल रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4.11 फीसदी टूट गया, जबकि जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए। इसका असर भारतीय निवेशकों की धारणा पर भी पड़ा। वहीं अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान मिला-जुला रुख देखने को मिला। डाउ जोन्स इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन टेक शेयरों में दबाव के कारण नैस्डैक और एसएंडपी 500 में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) की ओर से पिछले सात कारोबारी दिनों में कुल 3,300 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की गई है, हालांकि ताजा सत्र में उन्होंने 636 करोड़ रुपए की बिकवाली की। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को सहारा देते हुए 1,036 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। पिछले 30 दिनों में डीआईआई की खरीदारी 91,895 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।