Wednesday, July 8, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

Entertainment

Rajinikanth-Kamal Haasan की जोड़ी फिर करेगी धमाका, ‘Dharman’ का फर्स्ट लुक आया सामने

June 24, 2026 Source: News Katha

Rajinikanth-Kamal Haasan की जोड़ी फिर करेगी धमाका, ‘Dharman’ का फर्स्ट लुक आया सामने
साउथ सिनेमा के दो दिग्गज सितारे रजनीकांत (Rajinikanth) और कमल हासन (Kamal Haasan) करीब 47 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थलाइवर 173’ का आधिकारिक टाइटल सामने आ गया है, जिसे ‘Dharman: The Deadly Doctor’ नाम दिया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। फर्स्ट लुक में रजनीकांत एक अस्पताल के कमरे में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में सर्जरी के उपकरण हैं और दस्तानों पर खून के निशान नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पैरों के पास एक व्यक्ति भी पड़ा दिखाई देता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी रहस्यमयी और खतरनाक होने वाला है। पोस्टर को देखकर साफ है कि यह किसी साधारण डॉक्टर की कहानी नहीं होगी। कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टाइटल और पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “Justice Will Prevail”, यानी न्याय की जीत होगी। इस पोस्ट के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। दोनों सुपरस्टार आखिरी बार 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘अलाउद्दीनुम अलबुथा विलाकुम’ में साथ नजर आए थे। फिल्म की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और इसके प्रोमो वीडियो में रजनीकांत, कमल हासन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर दिखाई दिए थे। कई बदलावों के बाद अब यह तय हो चुका है कि फिल्म का निर्देशन अश्वथ मरिमुथु करेंगे। फिलहाल इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ‘Dharman: The Deadly Doctor’ पहले ही साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है।