Thursday, July 9, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

India

जन्मदिन पर भी जारी रहा विरोध, अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान से फिर मांगा इस्तीफा

June 26, 2026 Source: News Katha

जन्मदिन पर भी जारी रहा विरोध, अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान से फिर मांगा इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन के मौके पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी उन्हें अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। दीपके ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह एक बोर्ड पर "Happy Birthday Dharmendra Pradhan, Please Resign" लिखते दिखाई दिए। उन्होंने इसे शिक्षा मंत्री के लिए "जन्मदिन का तोहफा" बताते हुए इस्तीफे की मांग दोहराई। वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी ओर से एक इस्तीफे का पत्र भेजा जा रहा है, जिस पर शिक्षा मंत्री सिर्फ हस्ताक्षर कर दें। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन में उनके योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इधर, जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में चल रहा प्रदर्शन शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी कथित परीक्षा अनियमितताओं और नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दीपके ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक समिति के सामने अपने संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट के निलंबन का मुद्दा भी उठाया और कारण सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने नीट पेपर लीक को लेकर परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता पर सवाल भी खड़े किए। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी घोषणा की है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस जवाब नहीं देती, तो वह 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। वहीं, शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर CJP का आंदोलन लगातार जारी है।