Thursday, July 9, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

India

दिल्ली में इमरजेंसी फायर रिस्पॉन्स होगा और तेज, जल्द मिलेंगी 26 नई QRV

June 26, 2026 Source: News Katha

दिल्ली में इमरजेंसी फायर रिस्पॉन्स होगा और तेज, जल्द मिलेंगी 26 नई QRV
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस ने अपनी आपातकालीन व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है। विभाग जल्द ही 26 नई क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) तैनात करेगा, जिससे आग लगने की सूचना मिलते ही शुरुआती मिनटों में राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सकेगा। खासकर संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में, जहां बड़ी दमकल गाड़ियों को पहुंचने में समय लगता है, वहां ये छोटे और तेज रफ्तार वाहन अहम भूमिका निभाएंगे। फायर सर्विस को इन दिनों रोजाना 200 से अधिक इमरजेंसी कॉल मिल रही हैं। ऐसे में अधिकारियों का मानना है कि शुरुआती कुछ मिनटों में मौके पर पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती होती है। नई QRV इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं, ताकि आग को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सके और बड़े नुकसान से बचा जा सके। फिलहाल विभाग के पास 24 QRV हैं। नई 26 गाड़ियों के शामिल होने के बाद इनकी कुल संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। इन्हें उन इलाकों में तैनात किया जाएगा जहां आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं या फायर स्टेशन काफी दूर हैं। नई व्यवस्था के तहत कई QRV को दिल्ली पुलिस की PCR यूनिट के साथ भी तैनात किया जाएगा। इससे पुलिस और फायर सर्विस की टीमें एक साथ घटनास्थल पर पहुंच सकेंगी और रिस्पॉन्स टाइम कम होगा। हर QRV में लगभग 100 लीटर पानी, 25 लीटर फोम, मोटर पंप, प्राथमिक उपचार किट और जरूरी फायर फाइटिंग उपकरण मौजूद होंगे। साथ ही तीन प्रशिक्षित फायरकर्मी हर वाहन में तैनात रहेंगे, ताकि मौके पर पहुंचते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जा सके।