India
मुख्यमंत्री साय: हर नागरिक लगाए एक पौधा, प्रकृति को दें नया जीवन
July 5, 2026 Source: News Katha
रायपुर 5 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 'भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित 'चिंतन शिविर 3.0' के दूसरे दिन 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।