Sunday, July 5, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

India

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सोनम वांगचुक का अनशन जारी, हालत बिगड़ने की खबर

July 5, 2026 Source: News Katha

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सोनम वांगचुक का अनशन जारी, हालत बिगड़ने की खबर
**Sonam Wangchuk Health Update:** दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना 15वें दिन भी जारी है। इस प्रदर्शन को समर्थन दे रहे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले सात दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लगातार उपवास के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उनका वजन करीब 5 किलो कम हो गया है। उनकी गिरती सेहत को लेकर समर्थकों और सामाजिक संगठनों ने चिंता जताई है। सीजेपी ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है। पार्टी का आरोप है कि छात्रों की मौत जैसे गंभीर मामलों के बावजूद केंद्र सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सोनम वांगचुक की सेहत लगातार खराब होती जा रही है और यदि सरकार जल्द फैसला नहीं लेती तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक वांगचुक अपनी भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। इस बीच, सोनम वांगचुक ने अपने एक्स पोस्ट में लद्दाख मुद्दे पर केंद्र सरकार और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच हुई हालिया बातचीत का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि विकास और संवाद सकारात्मक कदम हैं, लेकिन सरकार को शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी गंभीरता से काम करना चाहिए। उधर, लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रतिनिधियों ने गृह मंत्रालय के साथ हुई बातचीत में मतभेद दूर होने की जानकारी दी है। दोनों संगठनों ने इस प्रगति का श्रेय सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को दिया है। हालांकि, उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए समर्थकों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की है।