Monday, August 3, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

India

वन प्रशासन में नई जिम्मेदारियों के साथ उतरेंगे युवा IFS अधिकारी

August 3, 2026 Source: News Katha

रायपुर, 03 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों की क्षेत्रीय प्रशिक्षण हेतु अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी के रूप में विभिन्न वनमंडलों में पदस्थ किया गया है, जहां वे प्रशिक्षण अवधि के दौरान क्षेत्रीय कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। जारी आदेश के अनुसार श्री कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर वनमंडल, सुश्री मृणाल जालिंदर यादव को कटघोरा वनमंडल, श्री परख सारडा को सुकमा वनमंडल, सुश्री प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर वनमंडल तथा सुश्री यशस्वी मांध्या को राजनांदगांव वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने तक संबंधित अधिकारी इन वनमंडलों में कार्य करते हुए क्षेत्रीय प्रशासन, वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन तथा विभागीय कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह व्यवस्था प्रशिक्षु अधिकारियों को जमीनी स्तर पर प्रशासनिक अनुभव प्रदान करने और भविष्य में प्रभावी वन प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

Documents