Friday, August 7, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

India

PM मोदी ने कहा- हैंडलूम अपनाएं, बुनकरों की आजीविका को दें मजबूती

August 7, 2026 Source: News Katha

PM मोदी ने कहा- हैंडलूम अपनाएं, बुनकरों की आजीविका को दें मजबूती
PM Modi New Video Message: पीएम मोदी ने नया वीडियो मैसेज जारी किया है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) (7 अगस्त) की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो जारी किया है। वीडियो मैसेज में प्रधानमंत्री देश के लोगों से स्वदेशी अपनाने का संदेश देते हुए दिख रहे हैं। साथ ही पीएम ने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की नींव की याद दिलाते हुए पारंपरिक बुनकर समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील भी की। वीडियो संदेश में पीएम मोदी देश के हर नागरिकों से हैंडलूम से बना कोई न कोई उत्पाद जरूर खरीदेने की अपील की है। साथ ही हैंडलूम वैरायटी के साथ एक छोटा वीडियो या रील बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोष्ट करने की अपली की। प्रधानमंत्री ने वीडियो मैसेज की शुरुआत इतिहास के अहम अध्याय को याद दिलाते हुए की। उन्होंने कहा- साथियों, 7 अगस्त 1905 हमें भूलना नहीं है। 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का आगाज हुआ था। आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। वीडियो में उन्होंने आगे कहा, अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया। मैं आग्रह करता हूं कि 7 अगस्त को हमें उसी उत्साह के साथ हैंडलूम डे मनाना है। हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब परिवार और बुनकर परिवार जो घरे में कपड़े बनाता है, उसका उत्साह बढ़ाएं। आइए हम छोटे-छोटे परिवारों का सशक्त बनाएं। इससे पहले जारी वीडियो में कही थी ये बात इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में पीएम मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने कहा था, आज तो मन करता है कि बस आपसे ही बातें करूं। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दे। मुझे तो गालियां दी ही गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं। हालांकि ये समय इन बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का है। मैं सभी बच्चों को माफ करता हूं। आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की बधाई दी पीएम मोदी ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आज, नेशनल हैंडलूम डे पर, हम भारत की समृद्ध और जीवंत हैंडलूम विरासत का जश्न मनाते हैं। हम अपने बुनकरों और कारीगरों के हुनर, क्रिएटिविटी और लगन को भी सलाम करते हैं। पीढ़ियों से, उन्होंने हमारी परंपराओं को बचाकर रखा है और उन्हें बेहतर बनाया है।हमारी सरकार हैंडलूम सेक्टर को सपोर्ट करती रहेगी, जो ग्रामीण सशक्तिकरण, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का एक ज़रूरी हिस्सा है।