Saturday, August 8, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

India

भिलाई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और मोबाइल सहित 3.70 लाख की जब्ती

August 8, 2026 Source: News Katha

भिलाई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और मोबाइल सहित 3.70 लाख की जब्ती
भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पैकेटों में रखी हेरोइन और रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जब्त चिट्टा की कीमत 3 लाख से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुपेला थाना अंतर्गत स्मृतिनगर चौकी पुलिस को 6 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जुनवानी से खम्हरिया की ओर अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी हर्ष सिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पैकेटों में कुल 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। मोबाइल फोन सहित कुल जब्ती की कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।