Monday, August 10, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

India

बलरामपुर में दुखद घटना, कमरे में फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव

August 9, 2026 Source: News Katha

बलरामपुर में दुखद घटना, कमरे में फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव
बलरामपुर। जिले से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार का है। नाबालिग की कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की अपनी मां और दादा-दादी के साथ किराए के मकान में रहती थी। रविवार को उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। उसके बाद दादा-दादी ने खिड़की से झांककर देखा तो पोती फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर नाबालिग के शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका की मां अपने ब्यूटी पार्लर में थी। फिलहाल, मामले में पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर आत्महत्या के कारणों की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।