India
PM मोदी और बेल्जियम PM की बैठक में बड़े समझौते, दोनों देशों ने बढ़ाया सहयोग
September 3, 2026 Source: News Katha
पीएम मोदी और बेल्जियम के पीएम वेवर के बीच हैदराबाद हाउस में अहम मीटिंग हुई। इसमें रक्षा से लेकर खाद्य और क्लीन एनर्जी क्षेत्रों पर MOU सौंपा गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत -बेल्जियम के संबंधों की जड़ें गहरी, साहस और बलिदान हमारी साझा स्मृति का अहम हिस्सा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस में दोनों देशों के संबंधों के आधार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत और बेल्जियम के संबंधों की जड़ें इतिहास में गहरी है। ये जड़ें हमारी साझा स्मृति का अहम हिस्सा हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। दोनों की मौजूदगी में भारत और बेल्जियम के बीच एमओयू का आदान-प्रदान हुआ, जो रक्षा से लेकर खाद्य, क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में किया गया। पीएम मोदी ने इस दौरान जोरावर टैंक से लेकर आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र किया।
एक दशक पहले की गई बेल्जियम यात्रा का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे दस साल पहले बेल्जियम जाने का मौका मिला था और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि पिछले दशक में हमारी साझेदारी ने कितनी शानदार तरक्की की है। आज, हमारे सहयोग का दायरा पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों तक फैल गया है। हम जोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरणों पर मिलकर काम कर रहे हैं। हम आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स में से एक को भी विकसित कर रहे हैं।