World
ईरान में अमेरिकी सैनिकों की मौत पर बड़ा खुलासा, मंत्री ने मानी गलती
September 4, 2026 Source: News Katha
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत पर गलत बयान देने के बाद माफी मांगी. उन्होंने स्वीकार किया कि ईरान में अमेरिकी सेना के 18 सदस्यों की मौत हुई है. यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान युद्ध में मारे गए और घायल अमेरिकी सैनिकों के आंकड़ों को लेकर प्रशासन पर पहले से सवाल उठ रहे हैं.
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ईरान युद्ध में किसी अमेरिकी के मारे जाने की बात गलत तरीके से कहने पर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि उनके बयान में गलती हुई थी और ईरान में अमेरिकी सेना के 18 सदस्यों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि 'मैंने गलत कहा था. हमारी सेना के 18 सदस्यों की मौत हुई है और उन परिवारों के लिए मेरा दिल टूट गया है. उनके नुकसान के लिए मुझे बहुत खेद है.'