Monday, September 7, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

India

बदबू ने खोला हत्या का राज, फ्लैट से मिला 25 वर्षीय रिया का शव

September 7, 2026 Source: News Katha

बदबू ने खोला हत्या का राज, फ्लैट से मिला 25 वर्षीय रिया का शव
असम के गुवाहाटी से एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग करके फ्रिज में रख दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ था जब, वह बॉडी कुत्ते को खिलाने की तैयारी में था, लेकिन तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो 25 साल की रिया तालुकदार का धड़ मिला। हत्या के बाद से ही आरोपी रामानुजन गोस्वामी फरार था, जिसे सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया गया। शव कुत्तों को खिलाने का था प्लान पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या के बाद रामानुजन ने उसी कमरे में खाना बनाया और खाया था। इसके बाद उसने रिया के शव को काटकर मांस कुत्तों को खिलाने की योजना बनाई थी। लेकिन, खाना खाने के बाद वह घर से भाग निकला। 6 महीने पहले ही हुई थी शादी रिया और रामानुजन की शादी करीब 6 महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में किराए से रह रहे थे। रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके परिवार में केवल एक भाई है। वहीं, रामानुजन कैब चलाता था। आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज है रामानुजन का पैतृक घर धुबरी जिले के गौरीपुर में है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। आरोपी के खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस रामानुजन से पूछताछ कर रही है। उसके पास दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी जांच का जी रही है। रीवा के सगरा में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में फरार आरोपी ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जहां अब धार के पीथमपुर में पुलिस को आरोपी का शव मिला है।