Friday, September 18, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

Sports

अफगानिस्तान ने बनाए 159 रन, भारत ने तूफानी अंदाज में हासिल किया लक्ष्य

September 16, 2026 Source: News Katha

अफगानिस्तान ने बनाए 159 रन, भारत ने तूफानी अंदाज में हासिल किया लक्ष्य
IND vs AFG 2nd T20I Highlights: अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक आसान जीत दिला दी. IND vs AFG 2nd T20I Live Cricket Score: मंगलवार यानी 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है. भारत ने दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 159 रन बनाने में सफल रही. एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने अफगानी बल्लेबाज बेबस नजर आए. 160 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी निभाई. राशिद खान ने अभिषेक को पवेलियन भेजा. अभिषेक 19 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 39 रन बनाने में सफल रहे संजू सैमसन ने 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी. मसन अर्धशतक लगाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान राशिद खान की गेंद पर चकमा खा गए और विकेट गंवा बैठे. इसके बाद ईशान किशन (38) और तिलक वर्मा (15) ने नाबाद रहते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे अफगानिस्तान का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह बिखर गया. 100 रन के आंकड़े तक पहुंचने से पहले ही अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. मैच की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा बना लिया था. जसप्रीत बुमराह ने पहला ही ओवर मेडन फेंककर अफगान बल्लेबाजों पर भारी दबाव बनाया. इस दबाव का फायदा दूसरे छोर से गेंद फेंक रहे अर्शदीप सिंह को मिला. रन बनाने की जल्दबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज एक हवा में शॉट खेल बैठे और रवि बिश्नोई ने उनका आसान सा कैच लपक लिया इसके बाद इब्राहिम जादरान (37 रन) और सेदिकुल्लाह अटल (12 रन) ने संभलकर खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की और पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. रवि बिश्नोई ने अटल को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा और फिर जादरान भी पवेलियन लौट गए. तीसरा झटका लगते ही अफगानिस्तान की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई. नीतीश कुमार रेड्डी ने गुलबदिन नईब (10 रन) को चलता किया. वहीं अक्षर पटेल ने अजमातुल्लाह ओमरजई (11 रन) का शिकार किया. आक्रामक अंदाज में खेल रहे दर्विश रसूली (26 रन) को अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंद पर आउट कर अफगानिस्तान को छठा झटका दिया. भारतीय गेंदबाजों के इस सधे हुए आक्रमण की बदौलत अफगानिस्तान की टीम पूरी तरह बैकफुट पर आ गई. .दोनों टीमों की प्लेइंग-11 टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह. अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), दर्विश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक.