India
भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ का मुख्य आयोजन
September 16, 2026 Source: News Katha
रायपुर. 16 सितम्बर 2026. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 17 सितम्बर से 'आशीर्वाद का दीया' से होगा। जिला मुख्यालय बेमेतरा में भद्रकाली माता मंदिर परिसर में इसका आयोजन किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे।
बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में 5000 दीयों के भव्य दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी की गई है। साथ ही जिले की सभी 336 ग्राम पंचायतों, सभी शासकीय भवनों, सभी अमृत सरोवरों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, नगरीय निकायों एवं चिन्हांकित 27 ग्राम पंचायतों के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित की जाएगी। जिले में कुल 6 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों से इस पुण्य कार्यक्रम में सहभागी बनकर अपने घरों में भी 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।