Sunday, May 24, 2026
English edition
News Katha News Katha

Har Khabar Ek Kahani

Entertainment

Prime Video ने किया ‘Matka King 2’ का बड़ा ऐलान, फैंस एक्साइटेड

May 7, 2026 Source: News Katha

Prime Video ने किया ‘Matka King 2’ का बड़ा ऐलान, फैंस एक्साइटेड
एक्टर Vijay Varma की चर्चित वेब सीरीज Matka King के दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान हो गया है। सीरीज के पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद अब मेकर्स जल्द ही “Matka King 2” लेकर आने वाले हैं। हाल ही में Prime Video ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें विजय वर्मा अपने लोकप्रिय किरदार ‘बृज भाटी’ के लुक में नजर आए। पोस्टर में वह अपने हाथ में ताश का पत्ता पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जिस पर नंबर 2 बना हुआ है। इससे साफ संकेत मिलता है कि कहानी अब और भी बड़े स्तर पर आगे बढ़ने वाली है। ‘मटका किंग’ का पहला सीजन 17 अप्रैल को रिलीज किया गया था और रिलीज होते ही इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज अपने लॉन्च वीक में 17 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड करती रही, जबकि 37 देशों में टॉप 10 की सूची में शामिल रही। दुनिया भर के दर्शकों ने इस क्राइम ड्रामा को काफी पसंद किया। शुरुआती दिनों में ही इसे करीब 3.4 मिलियन व्यूज मिले थे और पहले हफ्ते में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 4.5 मिलियन तक पहुंच गया। सीरीज की कहानी अपराध, सत्ता और पैसे की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। विजय वर्मा ने ‘बृज भाटी’ का किरदार निभाया है, जो एक साधारण कपास व्यापारी से शुरू होकर धीरे-धीरे अवैध ‘मटका’ जुए के कारोबार का बड़ा नाम बन जाता है। पैसा और ताकत पाने की चाह उसे अंडरवर्ल्ड की गहराइयों तक ले जाती है, जहां उसका सामना कई खतरनाक चुनौतियों से होता है। पहले सीजन के रोमांचक अंत के बाद दर्शक लंबे समय से दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब नए पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि “Matka King 2” में कहानी पहले से ज्यादा दमदार, खतरनाक और रोमांच से भरपूर होगी।